दो मंजिला जर्जर मकान गिरा, कई लोग दबे, पांच को किया रेस्क्यू

गाजियाबाद। लोनी के रूप नगर औद्योगिक क्षेत्र में दो मंजिला जर्जर मकान गिर गया। मकान में पांच लोग दब गए। पांचों लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। इनमें एक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

मकान बिना पिलर के बना था। मकान गिरने के बाद स्थानीय लोग पुलिस के साथ मलबा हटाने में जुटे हैं। अभी इस मामले में किसी के मौत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

वहीं, कुछ दिन पहले भी एक निर्माणाधीन मकान गिर गया था। यहां पर कई अन्य मकान भी जर्जर हालत में हैं। ऐसे में उन मकानों में रह रहे लोगों काे भी नोटिस जारी किया जा सकता है। उस दौरान भी कई लोगों घायल हाे गए थे।

पुलिस का कहना है कि मलबे में फंसे सभी लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मकान का मलबा हटाने का काम अभी चल रहा है। यह मकान मिट्टी से बना हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *