पहाड़ों में मौसम हुआ सुहावना, गुलाबी ठंड ने दी दस्तक

देहरादून: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में सुबह और शाम के समय हल्की ठंड शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही मैदानी क्षेत्रों में भी सुबह-शाम ठंड बढ़ने की संभावना है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कुछ दिनों पहले हुई हल्की बर्फबारी का असर निचले क्षेत्रों में भी दिखाई देने लगा है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड होने लगी है। जबकि दिन के समय चटख धूप खिलने से गर्मी भी लग रही है।

सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट आने से शुरू हुई हल्की ठंड ने पहाड़ों में मौसम सुहावना बना दिया है। शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात के समय तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा।रविवार को भी तापमान इसी तरह बना रहने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार अगले 5 दिनों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पर्वतीय जिलों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में भी सुबह शाम ठंड बढ़ सकती है।

उधर, मौसम साफ होने के बावजूद बदरीनाथ हाईवे पर लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मॉनसून सीजन के दौरान जगह-जगह आया मलबा तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों के लिए परेशानी खड़ा कर रहा है।मौसम साफ होने के बाद भी हाइवे से मलबा नहीं हटाया गया है, जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश का सिलसिला थमने के बाद से तीर्थयात्रियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है लेकिन बारिश के दिनों में बिगड़े सड़कों की हालत अभी भी सुधरे नहीं गए हैं।

चमोली प्रशासन ने एनएचएआईडीसीएल के अधिकारियों को तलब कर जल्द ही भूस्खलन जोन क्षेत्र में ट्रीटमेंट की कार्य योजना बनाने और मलबा हटाकर सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित होने के बाद तीर्थयात्रियों की संख्या में और भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र ने भी अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद जताई है। पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम सुहावना होने के चलते यात्रियों की संख्या में खास इजाफा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *