पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दूसरा फरार

रुड़की। कोतवाली सिविल लाइंस पुलिस ने अल सुबह मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश साजिद उर्फ पिस्टल को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा है। साजिद के पैर में गोली लगी है। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से चार पिस्टल बरामद हुए हैं।

वह हथियारों का सौदागर हैं और रुड़की में पिस्टल बेचने के लिए आया था। आरोपित पर 27 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। मेरठ पुलिस को संबंध में सूचना दी गई है। आरोपित अभी रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती है।

हरिद्वार बाईपास के समीप आरोपित की पुलिस से मुठभेड़ हुई है। सीओ नरेन्द्र पंत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित साजिद मेरठ के थाना लोहिया नगर के लक्की पूरालोहियानगर गली नंबर तीन का रहने वाला है। पुलिस उसका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। विस्तृत खबर पुलिस अधिकारी प्रेसवार्ता के दौरान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *