हरियाणा के मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ :हरियाणा में विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तीसरी बार ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। चुनाव से कुछ समय पहले अल्पकाल के लिए सीएम पद संभालने वाले नायब सैनी आज दोबारा सीएम पद की शपथ लेेंगे। पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

नायब सैनी के बाद अनिल विज ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। विज अंबाला कैंट से सातवीं बार विधायक बने हैं। विज मनोहर सरकार में गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री थे।नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के सीएम पद की शपथ ली। सैनी लाडवा से विधायक हैं।

आठ राज्य मंत्रियों के नाम आए सामने
राज्य मंत्री होंगे
श्याम सिंह राणा
रणबीर गंगवा
कृष्ण कुमार बेदी
श्रुति चौधरी
आरती राव
गौरव गौतम
राजेश नागर
ऐसा होगा मंत्रीमंडल
नायब सरकार में कैबिनेट मंत्री होंगे
अनिल विज
कृष्ण लाल पंवार
राव नरबीर
महिपाल ढांडा
विपुल गोयल
अरविंद शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *