दून में गर्मी ने तोड़ा 10 सालों का रिकॉर्ड

देहरादून: उत्तराखंड में गर्मी तल्ख तेवर दिखा रही है। मंगलवार को एक बार फिर गर्मी का 10 सालों का रिकॉर्ड टूट गया। जबकि बुधवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण गर्म हवाएं चल रही है।

आने वाले दिनों में भी राहत के आसार कम है। लोगों को अभी गर्मी से और जूझना होगा। मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 7 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 41.8 दर्ज किया गया। जून महीने में यह है बीते 10 सालों में अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

जून महीने में चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को खासा परेशान किया हुआ है। जून में ही कई बार तापमान 40 डिग्री के पार रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। तापमान में हो रही बढ़ोतरी की वजह से मैदानी क्षेत्रों में गर्म हवाएं चल रही हैं। मानसून से पहले राहत के आसार भी कम है। वहीं पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ बिजली चमक सकती है।

उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि इन जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना भी है। मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 41.8 और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंतनगर का अधिकतम तापमान 41.4 और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 31.5 और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *