उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सवारियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। बस में 33 श्रद्धालु सवार थे। बताया गया है कि हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 20 को सुरक्षित बचा लिया गया है। अन्य की तलाश के लिए टीमें लगी हुई हैं।
जानकारी के मुताबिक, 33 यात्रियों के साथ त्रिमूर्ति ट्रैवल्स की बस गंगोत्री धाम से यात्रा के बाद वापस लौट रही थी। गंगनानी के पास बस क्रॉस बैरियर को तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। इसी दौरान भागीरथी नदी के किनारे कुछ पेड़ और मलबे के सहारे जा रुकी। इस दौरान यात्रियों में चीख-पुकार मची रही।
हादसे की सूचना मिलने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख प्रकट किया है। साथ ही प्रशासन को त्वरित राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में एक ट्वीट किया है।
हेल्पलाईन नम्बर
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के स्थान गंगनानी के पास दुर्घटनाग्रस्त बस वाहन संख्या- UK07PA 8585 में घायल / मृतकों एवं अन्य खोज – बचाव सम्बन्धी कार्यो की जानकारी हेतु 24X7 घंटे जनपद आपातकालीन परिचालन केन्द्र, उत्तरकाशी के निम्न हेल्पलाईन नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है
सम्पर्क नम्बर
01374-222722, 222126 (टोल फ्री न0-1077)