सड़क हादसे में 10 की मौत

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रविवार को बड़ी सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है। यहां बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस और मैक्स गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर में यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद की कंपनी में कार्यरत लोग रक्षाबंधन पर्व पर घर की तरफ जा रहे थे, जब गाड़ी का हादसा हो गया। हादसे की सूचना पर डीएम और एसएसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गाजियाबाद की एक कंपनी से मैक्स वाहन सभी लोग अपने घर अलीगढ़ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए जा रहे थे। इससे पहले कि वे लोग घर पहुंचते, उससे पहले ही बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में रोडवेज बस और मैक्स वाहन की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत बताई जा रही है। मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है।

इस मामले में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने 10 लोगों के मौत की पुष्टि की है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल के लिए रवाना किया है। मृतक लोगों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दर्दनाक हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने रास्ते में ही चक्का जाम कर दिया है।

जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में करीब 20-22 यात्री सवार थे। वहीं शिकारपुर की तरफ से एक प्राइवेट बस तेज रफ्तार से बुलंदशहर की तरफ आ रही थी। मेरठ-बदायूं हाइवे पर सलेमपुर थाना क्षेत्र में गांव सलेमपुर के सामने एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान प्राइवेट बस की टक्कर पिकअप वाहन से हो गई। पिकअप अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। हादसे में सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *