कराची दुनिया का दूसरा सबसे खतरनाक शहर

कराची। आर्थिक बदहाली से जूझ रहे पाकिस्तान चाहता है कि उसके देश में विदेशी पर्यटक आए, लेकिन फोर्ब्स एडवाइजर की एक लिस्ट ने उसके इस मंसूबे पर पानी फेर दिया है।

फोर्ब्स एडवाइजर लिस्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की राजधानी कराची (Karachi) दुनिया का दूसरा सबसे खतरनाक शहर है। कराची को 100 में से 93.12 रेटिंग के साथ पर्यटकों के लिए दुनिया का दूसरा सबसे जोखिम भरा शहर माना गया है। यानी कराची में अपराध, हिंसा,

आतंकवादी खतरे, प्राकृतिक आपदाओं का डर काफी ज्यादा है। बता दें कि महंगाई और आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान में लूटपाट और गोलीबारी का घटना आम है। कई रिपोर्ट्स सामने आ चुके हैं, जिसमें बताया गया है कि कराची रहने लायक शहर नहीं है।

एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को पाकिस्तान में कराची के रक्षा क्षेत्र में दो समूहों के बीच एक-दूसरे पर गोलीबारी के बाद पांच लोगों की मौत हो गई थी।वहीं, लिस्ट में वेनेजुएला के काराकास को दुनिया का सबसे खतरनाक शहर माना गया है। इसे 100 में 100 स्कोर दिया गया है। म्यांमार का यांगून तीसरा सबसे खतरनाक शहर है।

रिपोर्ट ने यह भी जानकारी दी है कि दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर कौन है। दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों में सिंगापुर है। सिंगापुर को 100 में से शून्य अंक मिले हैं। इसे इसकी सुरक्षा, न्यूनतम प्राकृतिक आपदा जोखिम और उत्कृष्ट स्वास्थ्य देखभाल और बुनियादी ढांचे की सुरक्षा की वजह से रैंकिंग मिली है। जापान का टोक्यो शहर दुनिया का दूसरा सबसे सुरक्षित शहर है। वहीं कनाडा का टोरंटो शहर तीसरा सबसे सुरक्षित शहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *