उत्तर भारत में कोहरे की मार

नई दिल्ली। उत्तर भारत में कोहरे की मार साफ दिखाई दे रही है। उत्तर भारत में घने कोहरे से दिन के तापमान में भारी गिरावट आई है। कोहरे के चलते शुक्रवार को भी उड़ानें और ट्रेन संचालन बाधित रहा। वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी वीआइपी ट्रेन भी 20 घंटे से भी अधिक की देरी से चल रही हैं।पंजाब के मोहाली में घना कोहरा दिखाई दे रहा है। जिसके कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो चुकी है। लोगों को भी रास्तों पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज सुबह 8.30 बजे तक मौसम की स्थिति के कारण लगभग 80 उड़ानों में देरी की सूचना मिली है। इसकी जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है।राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे और कम दृश्यता के कारण कुछ उड़ानों में देरी हो रही है।राजस्थान के जयपुर में घने कोहरे की चादर छाई हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से कोहरे और कम दृश्यता के कारण कुछ ट्रेनें देरी से चलीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *