जमीन पर बिछ गई बर्फ की परत

निलगिरी।  दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आज तापमान माइनस 2 दर्ज किया गया। सर्दी का सितम अब धीरे-धीरे दक्षिण भारत में रह रहे लोगों को भी सता रहा है।

तमिलनाडु के नीलगिरी में आज सुबह तापमान शून्य डिग्री पहुंच गया। इस घटना ने मौसम वैज्ञानिकों को भी चौंका दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि नीलगिरी की जमीन पर बर्फ की एक चादर बिछ गई है। वहीं,तापमान में आई गिरावट की वजह से जानवर भी परेशान हैं।

पिछले कुछ दिनों में तमिलनाडु में भारी बारिश हुई थी। बारिश की वजह से राज्य के कई दक्षिण जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। दक्षिणी जिलों में बीते दो दिनों में अब तक के इतिहास की सबसे ज्यादा बारिश हुई। इसमें 10 लोगों की जान चली गई। आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हर तरफ बाढ़ का पानी भर गया है।

तेज बारिश की वजह से तमिलनाडु स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की आलोचना भी हो रही है। तमिलनाडु सरकार सहित विभिन्न हलकों से क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की आलोचना हो रही है।इन आलोचनाओं पर क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अपना बचाव किया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि इतिहास में कई बार हमनें सटीक पूर्वानुमान किया, जिसकी वजह से जानमाल का काफी कम नुकसान हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *