कब्र में मिली 5000 साल पुरानी वाइन

काहिरा: मिस्र की रानी मेरेट-नीथ के बारे में हमें बेहद कम जानकारी है। इतिहास में अभी तक सिर्फ इतना पता है कि वह प्राचीन मिस्र की पहली महिला फिरौन और अपने समय की सबसे शक्तिशाली महिला थीं। लेकिन अब रानी मेरेट से जुड़ी एक बड़ी खोज सामने आई है। इसके मुताबिक मिस्र की रानी और उनके नौकरों को शायद शराब का शौक था। पुरातत्वविदों ने हाल एबिडोस में उनकी कब्र की खुदाई करते हुए नशीले पदार्थों को खोजा। यह 5000 साल पुरानी शराब थी जो मिट्टी के जार में सीलबंद थी।

इनमें से कई जार बेहद अच्छी तरह से बचे हुए थे। इससे पहले कि शराब के शौकीन इतनी पुरानी शराब को पीने का मन बनाएं तो वह पहले जान लें कि अब ये तरल रूप में नहीं है। अभी तक शोधकर्ताओं को यह भी पता नहीं है कि यह वाइन लाल या सफेद थी या नहीं। प्रमुख शोधकर्ता क्रिस्टियाना कोहलर ने खुलासा किया कि जार की सामग्री एक टन कार्बनिक अवशेष से भरी है, जिसमें अंगूर के बीज और क्रिस्टल थे। इनका वैज्ञानिक विश्लेषण किया जा रहा है।

यह संभवतः शराब का दूसरा सबसे पुराना और प्रत्यक्ष प्रमाण है। पहला भी एबिडोस से ही आता है। इसी जगह मेरेट नीथ की कब्र है। मिस्र की यह रानी एकमात्र महिला है, जिसकी मिस्र की सबसे पुरानी शाही कब्रगाह एबिडोस में एक भव्य कब्र थी। कब्र के अंदर के शिलालेखों से संकेत मिलता है कि वह लगभग 3000 ईसा पूर्व राजकोष समेत सरकारी विभागों की देखरेख करती थी।

मेरेट नीथ के मकबरा परिसर में उसके अपने दफन कक्ष के अलावा 41 दरबारियों और नौकरों की कब्रें शामिल हैं। इनका निर्माण कच्ची मिट्टी की ईंटों, मिट्टी और लकड़ी का इस्तेमाल करके बनाया गया था। टीम की जांच से पता चला कि कब्रों का निर्माण काफी समय में कई चरणों में किया गया था। फिरौन की कब्रों के पास पहले खोजी कई कब्रों से मानव बलि के विचार को बढ़ावा दिया गया। संभवतः यह पहले राजवंश के दौरान शाही दफन का हिस्सा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *