पेरू। पेरू में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 35 लोग घायल हो गए हैं।
पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले से बताया कि ये हादसा दक्षिण-पूर्वी पेरू के हुआनकेवेलिका में हुआ। यात्रियों से भरी एक बस हुआनकेवेलिका में एक गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई है।
एक पुलिस अधिकारी ने एएफपी को बताया कि यह दुर्घटना सुबह तड़के के करीब हुई। यात्रियों को लेकर बस हुआनकेवेलिका क्षेत्र की रवाना हुई थी। इसी दौरान बस हादसे का शिकार हो गई और 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी तक 24 लोगों की सड़क हादसे में मौत हुई है, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। इससे पहले पुलिस ने बताया था कि हादसे में 20 लोगों की मौत हुई थी।